केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा, की महत्त्वाकांक्षी हिंदी लोक शब्दकोश परियोजना की पहली प्रस्तुति है:
भोजपुरी-हिंदी-इंग्लिश लोक शब्दकोश, वर्ष- 2009, मूल्य – 275/- रुपए मात्र
परियोजना का उद्देश्य है सुसंगिठत संस्थागत स्तर पर हिंदी परिवार की 48 भाषाओं की शब्द संपदा को सुरक्षित करना और भावी विकास के लिए आधुनिक आधार उपकरण तैयार करना। इतने विशद स्तर पर ऐसा कोई प्रयास देश में पहली बार हो रहा है। ये सभी भाषाएँ भारतीय जनगणना 1991 की रिपोर्ट भाषाएँ: भारत और राज्य 1997 (Language: India and States, 1997) में परिगणित हैं। इस परियोजना के अंतर्गत हिंदी परिवार की 48 बोलियों/भाषाओं/उपभाषाओं के (भारतीय जनगणना 1991 की रिपोर्ट: भाषाएँ: भारत और राज्य 1997 के आधार पर) लोक शब्दकोशों का निर्माण 48 खंडो में करने की योजना है। हिंदी की कई बोलियाँ/भाषाएं/उपभाषाएं संकटग्रस्त और विलुप्त-सी हो रही हैं और इनके साथ अद्भुत नाद और अर्थ सौंदर्य वाले शब्द भी खो रहे हैं। यदि आगामी 10-15 वर्षों में सुधि नहीं ली गई तो हम उन्हें पूर्णत: खो देंगे। लोकभाषाओं की इस महत्ता को ध्यान में रखते हुए हिंदी लोक शब्दकोश परियोजना के अंतर्गत कतिपय बोलियों/भाषाओं/उपभाषाओं के लोक शब्दकोशों के प्रकाशन, डिजिटलीकरण एवं इंटरनेट पर उपलब्ध करवाने की योजना है जिससे न केवल एक विशाल शब्द भंडार का संरक्षण होगा, बल्कि हिंदी की सांस्कृतिक जड़ों में भी पुष्टता आएगी और देश-विदेश के हिंदी पाठक लाभान्वित होंगे। परियोजना के प्रथम चरण में कुल सात बोलियों/भाषाओं/उपभाषाओं (भोजपुरी,ब्रजभाषा, राजस्थानी, बुन्देली, अवधी, छ्त्तीसगढ़ी और मालवी) पर कार्य चल रहा है।
भोजपुरी-हिंदी-इंग्लिश लोक शब्दकोश की विशिष्टताएँ –
• भोजपुरी की कुल 4221 प्रविष्टियाँ •
भोजपुरी शब्दो का हारवर्ड-क्योटो प्रोटोकॉल के तहत रोमनीकरण
• सभी भोजपुरी प्रविष्टियों का हिंदी एवं अंग्रेजी में अर्थ अथवा व्याख्या
• सभी भोजपुरी शब्दों के अर्थपूर्ण प्रयोग-उदाहरण
• भोजपुरी व्याकरण और शब्दावली पर परिशिष्ट खंड के अंतर्गत बहुउपयोगी सामग्री
• पूर्णत: वैज्ञानिक और नवीनतम भाषावैज्ञानिक प्रविधियों द्वारा शब्दकोश हेतु शब्दावली संकलन
भोजपुरी-हिंदी-इंग्लिश लोक शब्दकोश की निर्माण समिति के सदस्य निम्नलिखित हैं: दिशा-निर्देश एवं परामर्श – रामवीर सिंह शंभुनाथ ,प्रधान संपादक- अरविंद कुमार, समन्वयक- मीरा सरीन परमलाल अहिरवाल, भाषा संपादक – राजेंद्र प्रसाद सिंह ,संयोजक संपादक व परियोजना प्रभारी – अभिषेक अवतंस कोशकर्मी- जितेंद्र वर्मा, दिग्विजय शर्मा सुरेशचंद मीणा, शैलेंद्र कुमार सिंह, तकनीकी सहयोग -राहुल देवरानी, गिरधर सिंह
शब्दकोश खरीदने के लिए संपर्क करें: प्रकाशन विभाग केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा -282005 दूरभाष : 0562-2530683 निदेशक सचिवालय : 0562-2530684 वेबसाईट – www.hindisansthan.org → वी.पी.पी. द्वारा पुस्तकें नहीं भेजी जाती। पुस्तकें मँगाने के लिए अग्रिम धनराशि डाक खर्च सहित ‘सचिव, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल, आगरा’ के नाम ड्राफ्ट द्वारा भेंजें। डाक खर्च के लिए पुस्तक के मूल्य के साथ 100/- रुपए अलग से जोड़ें।

0 responses so far ↓
There are no comments yet...Kick things off by filling out the form below.